[wpdreams_ajaxsearchlite]
  • Home ›  
  • चंद्र ग्रह के उपाय | Chandra Grah Ke Upay 

चंद्र ग्रह के उपाय | Chandra Grah Ke Upay 

चंद्र ग्रह के उपाय
January 16, 2023

चंद्र ग्रह के उपाय – Chandra Grah Ke Upay 

चंद्र ग्रह के उपाय

चंद्र ग्रह के उपाय – हमारे ज्योतिष शास्त्र में ऐसा कहा जाता है। कि चंद्रमा रात का राजा होता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मजबूत चंद्रमा होतो उस व्यक्ति को चंद्र सुख और समृद्धि प्रदान करता है। वह उसकी लव लाइफ को बहुत ही सुखद बनाये रखता है। यदि किसी का यही चंद्रमा खराब हो तो वह व्यक्ति को सबकुछ इससे विपरीत फल देता है। व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न कर देता है। आप ज्योतिष के कुछ उपायों को अपना कर अपने चंद्रमा ग्रह को आसानी से मजबूत कर सकते हैं। और अपने जीवन की समस्याओं का समाधान भी पा सकते हैं। 

चंद्र ग्रह के उपाय – जैसा की आप जानते है। सूर्य के बाद धरती के उपग्रह चन्द्र होता है। इसका प्रभाव धरती पर पूर्णिमा वाले दिन सबसे अधिक रहता है। जिस प्रकार से मंगल के अधिक प्रभाव से समुद्र में भी मूंगे की पहाड़ियां बन जाती हैं। और व्यक्ति का का खून दौड़ने लग जाता है। ठीक उसी प्रकार से चन्द्र से समुद्र में भी ज्वार-भाटा उत्पत्न होने लग जाता है।

चंद्र ग्रह के उपाय – जितने भी प्रकार के दूध वाले वृक्ष हैं ये सभी चन्द्र की वजह से उत्पन्न हुए हैं। चन्द्रमा बीज,औषधि,जल,मोती,दूध,एवं मन पर एकाधिकार करता है। व्यक्ति की बेचैनी और शांति का कारण भी चन्द्रमा को ही माना जाता है।

चंद्र ग्रह के उपाय – हमारा चन्द्रमा माता का सूचक होता है। और मन का कारक भी होता है। कुंडली में चन्द्र के अशुभ हो जाने पर मन और माता पर अधिक प्रभाव पड़ता है। लाल किताब की मान्यता के अनुसार कुंडली में चन्द्र के दोषपूर्ण होना या खराब होने की स्थिति के बारे में अधिक विस्तार से हमे बताया गया है। 

चंद्र ग्रह के उपाय

चंद्र कैसे ख़राब होता है – Chandra Kaise Kharab Hota Hai 

  • आप के घर का वायव्य कोण का दूषित होना भी चन्द्र खराब होना साबित करता है।
  • यदि आपके घर में जल का स्थान-दिशा यदि दूषित या ख़राब है। तो भी चन्द्र आपको मंदा फल ही देता है।
  •  आपके द्वारा पूर्वजों का अपमान करना एवं श्राद्ध कर्म विधिवत नहीं करने से भी चन्द्र आपको विपरीत फल प्रदान करता है।
  •  आपके द्वारा अपनी माता का अपमान करना और उससे विवाद करना  भी  चन्द्र को अशुभ करने लगता है।
  • यदि आपके शरीर में जल यदि दूषित हो गया है। तो भी चन्द्र आपको अशुभ फल देता है।
  • अपने ही घर में कलह करने से और अपने परिवार के सदस्य को धोखा देने से भी चन्द्र आपको मंदा फल ही प्रदान करता है।
  •  राहु, केतु और शनि के साथ होने से तथा उनकी दृष्टि सीधी चन्द्र पर पड़ने से भी चन्द्र खराब फल प्रदान करने लगता है। 
  • आपका शुभ चन्द्र आपको को धनवान और दयालु भी बनाता है। सुख और शांति भी प्रदान करता है। भूमि और भवन के मालिक चन्द्रमा से चतुर्थ में शुभ ग्रह होने की स्तिथि पर घर से संबंधी शुभ फल मिलने लगजाते हैं।

    चंद्र ग्रह के उपाय

कैसे पता करें कि चन्द्र खराब है – Kiase Pata Karen Ki Chandra Kharab Hai 

  •  यदि आप के घर में दूध देने वाला जानवर मर जाए।
  • यदि अपने घोड़ा पाल रखा है तो उसकी मृत्यु होजाना भी तय है। लेकिन आमतौर पर अब लोग अपने घर में जानवर नहीं पालते। 
  • आपकी माता का बार-बार बीमार होना या घर के जलस्रोतों का सूख जाना भी चन्द्र के ख़राब होने की निशानी मानी जाती है। 
  • आपकी महसूस करने की क्षमता कमजोर होजाना भी इसी के लक्षण है।
  • राहु, केतु और शनि के साथ होने से तथा उनकी दृष्टि सीधी चन्द्र पर पड़ने से चन्द्र आपको अशुभ फल देने लग जाता है।
  • आपके मानसिक रोगों का कारण भी चन्द्र को ही माना गया है। 
  • चंद्र ग्रह के उपाय

चंद्र ग्रह से होने वाली बीमारी – CHandra Grah Se Hone Wali Bimari 

  •  चन्द्रमा मुख्य रूप से दिल, और बायां भाग से संबंध रखता है।
  • ख़राब चन्द्रमा से मिर्गी का रोग भी उत्पन्न होता है। 
  • व्यक्ति पागलपन का शिकार हो जाता है। 
  • बार-बार बेहोशी का आना भी चन्द्रमा की वजह से होता है। 
  • फेफड़े संबंधी रोग भी उत्पन्न होते है। 
  • महिलाओ का मासिक धर्म गड़बड़ाना भी इसकी वजह से होता है। 
  •  स्मरण शक्ति का कमजोर होना भी इसकी वजह से होता है।
  • व्यक्ति के मानसिक तनाव और मन में घबराहट भी रहती है। 
  • अलग अलग प्रकार की शंका और अनिश्चित भय भी बना रहता है। 
  • बार-बार सर्दी-जुकाम बना रहता है।
  • व्यक्ति के मन में आत्महत्या करने के विचार और नकारात्मक विचार बार-बार आने लग जाते हैं।
  • चंद्र ग्रह के उपाय

चंद्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय – CHandra Grah Ko Majbut Karne Ke Upay 

  • आप प्रतिदिन अपनी माता के पैर छुएं। 
  • आप शिव की भक्ति करें । और सोमवार का व्रत करें ।
  • आप पानी को या दूध को किसी साफ पात्र में लेकर सोने से पहले सिरहाने रखकर सोएं और अगले दिन सुबह उठकर कीकर के वृक्ष की जड़ में अर्पित करदें। 
  • यदि आपका चंद्र ख़राब है तो आपको चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही एवं  मोती दान भी करना चाहिए।
  • आपको मोती भी धारण करना चाहिए। 
  • आप दो मोती के टुकड़े या दो चांदी के टुकड़े को लेकर एक टुकड़ा बहते हुए पानी में बहा दें तथा दूसरे को अपने पास ही रखें।
  • यदि आपकी कुंडली के छठे भाव में चन्द्रमा हो तो आप दूध या पानी का दान नहीं करें। 
  • आप सोमवार को सफेद वस्तु जैसे की दही, चीनी, चावल, सफेद वस्त्र,1 जोड़ा जनेऊ, आदि का श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा के साथ दान करें। और और ‘’ॐ सोम सोमाय नमः’’ मंत्र का 108 बार लगातार जाप करें।  ऐसा करना आपके लिए श्रेयस्कर सिद्ध होगा। 
  •  यदि आपका चन्द्र 12वां हो तो धर्मात्मा या कोसी साधु को भोजन न कराएं। और न ही दूध पिलाएं। ऐसा करना आपकेलिए नुकसानदायक फल देता है। 
  • चंद्र ग्रह के उपाय

Latet Updates

x