[wpdreams_ajaxsearchlite]
  • Home ›  
  • बृहस्पति ग्रह के उपाय | Brahspati Grah Ke Upay 

बृहस्पति ग्रह के उपाय | Brahspati Grah Ke Upay 

बृहस्पति ग्रह के उपाय
January 17, 2023

बृहस्पति ग्रह के उपाय – Brahspati Grah Ke Upay 

बृहस्पति ग्रह के उपाय

बृहस्पति ग्रह के उपाय – यदि आप चाहते है की आपकी कुंडली में गुरु ग्रह हमेशा मजबूत रहे। और अच्छा फल देते रहें। तो इसके लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं। अपने गुरु ग्रह से संबंधित उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि अधिक हो जाती है। और व्यक्ति का जीवन आनंदमय गुजर जाता है। हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार सभी  9 ग्रहों में देवगुरु बृहस्पति सबसे बड़े एवं शुभ ग्रह माने जाते हैं। हमारी कुंडली में बृहस्पति ग्रह को ज्योतिष में सुख, वैभव, धन,वैवाहिक जीवन,संतान और विवाह के कारक ग्रह भी माने गए हैं। जिन व्यक्तियों की कुंडली में गुरु ग्रह उच्च भाव में विराजमान होते हैं। वे हमेशा अच्छा और शुभ फल प्रदान करते हैं। वहीं दूसरी ओर यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह की दशा कमजोर है। तो उस व्यक्ति के जीवन में विद्या, मान-सम्मान और धन की हमेशा कमी बानी रहती है। कुंडली में गुरु के कमजोर होने पर उस व्यक्ति को कैंसर या लीवर सें सबंधित रोग लगा ही रहता हैं। हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार वाला दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को पूर्ण रूप से समर्पित है। इस दिन हमे भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। और व्रत/उपवास भी करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। और वहीं से बृहस्पति देव की कृपा से व्यक्ति  के सारे कार्य सम्पन्न भी हो जाते हैं।  व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह हमेशा मजबूत बना रहे। और अच्छा एवं शुभ फल देते रहें। तो इसके लिए हमारे ज्योतिष में कुछ उपायो के बारे में बताया गया  हैं। गुरु ग्रह से संबंधित उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बानी रहती है। 

बृहस्पति ग्रह के उपाय

वैवाहिक जीवन को सुखी करने के लिए 

बृहस्पति ग्रह के उपाय – हमारे ज्योतिष विद्या के अनुसार वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए गुरु ग्रह का विशेष प्रकार का प्रभाव रहता है। भगवान श्री विष्णु और माँ लक्ष्मी हमारे जीवन में संपन्नता के प्रतीक हैं। हमारे वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहे। तो इसके लिए गुरुवार के दिन भगवान् श्रीं विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें। और बृहस्पति देव का आशीर्वाद पाने के लिए हमे गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए। क्योकि ये बहुत ही लाभदायक सिद्द होता है।

धन के लाभ के लिए उपाय

बृहस्पति ग्रह के उपाय – पीली वस्तुओ का सीधा संबंध हमारे गुरु ग्रह से होता है। ऐसे में गुरुवार के दिन नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाने से भगवान बृहस्पति का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा करने के साथ ही गुरुवार के दिन व्यक्ति को केले के पेड़ की पूजा-अर्चना भी करनी चाहिए। और दीपक भी जलाना बहुत लाभकारी माना जाता है। गुरुवार के दिन भगवान श्री विष्णु को पीला चन्दन या फिर केसर का तिलक लगाकर उनकी पूजा-अर्चना करें। और स्वयं के भी तिलक अवश्य लगाएं। यदि केसर न हो तो हल्दी का तिलक भी लगाया जा सकता है।  इस उपाय को लगातार अपनाने से आपके धन में लगातार वृद्धि भी होगी और आपके पास कभी धन से सम्बंधित कभी कोई परेशानी नहीं रहेगी। 

गुरुवार के दिन कभी ना करें ये काम  

बृहस्पति ग्रह के उपाय – आप ध्यान रखें की कभी भी किसी व्यक्ति को गुरुवार के दिन उधार धन ना दें। और न ही किसी से उधर धन लें। ऐसी मान्यता है। कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति खराब भी हो सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक तंगी का सामना आपको करना भी पड़ सकता है।

कलह को दूर करने के उपाय 

बृहस्पति ग्रह के उपाय – हम देखते है की वैवाहिक जीवन में पति और पत्नी के बीच मनमुटाव अक्सर चलता रहता है। और हर दिन किसी ना किसी बात पर लड़ाई-झगड़े चलते रहते हैं। तो गुरुवार के दिन ऐसे व्यक्ति को बृहस्पति देव या भगवान् श्री विष्णु की तस्वीर को या मूर्ति को पीले रंग के कपड़े पर विराजमान करवा कर के पीले चंदन और पीले पुष्पों अर्पित कर उनकी पूजा-अर्चना अवश्य करें।

सेहत को अच्छा रखने के उपाय  

बृहस्पति ग्रह के उपाय – गुरुवार के दिन आप केले के वृक्ष की पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान सत्यनारायण की कथा सुनना या कथा कहना बहुत अच्छा और शुभ माना गया है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से भी हमारी सेहत में सुधार होता है।और व्यक्ति रोगो से दूर रहता है। 

शिक्षा में सफलता के उपाय 

बृहस्पति ग्रह के उपाय – यदि आप अपने करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन तमाम प्रयासों के करने बाद भी आपको सफलता प्राप्त नहीं हो रही हैं। तो आपको गुरुवार के दिन गुरु ग्रह से जुडी पीली वस्तुओं का दान करें। एवं पीली वस्तु जैसे सोना,हल्दी, चना,पीलेरंग का फल आदि का दान करने से भी लब्भ की प्राप्तिओ होती है। और शिक्षा के जगत में अपार सफलता भी हमे प्राप्त होती है।  

Latet Updates

x