[wpdreams_ajaxsearchlite]
  • Home ›  
  • बुरी नज़र से बचने के उपाय | Buri Nazar Se Bachne Ke Upay 

बुरी नज़र से बचने के उपाय | Buri Nazar Se Bachne Ke Upay 

बुरी नज़र से बचने के उपाय
January 10, 2023

बुरी नज़र से बचने के उपाय – Buri Nazar Se Bachne Ke Upay 

बुरी नज़र से बचने के उपाय – जैसा की हम सभी जानते है। की बुरी नजर लगने से कई प्रकार की परेशानियों का हमे सामना करना पड़ता है। बुरी नज़र का दुष्प्रभाव सिर्फ व्यक्ति पर ही नहीं बल्कि उसके जीवन से जुड़ी तमाम चीजों पर भी पड़ता है। इसलिए बुरी नज़र से बचने के लिए लोग अपनी गाड़ी (वाहन) मकान आदि पर नजरबट्टू भी लगाते हैं। बुरी नजर को उतारने या काटने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इसलिए यदि आपको भी लगता है। कि आपके खुशियों भरे जीवन में किसी की बुरी नज़र लगी हुई है। तो आप कुसग्ग उपायों को अपनाकर बुरी नज़र से छुटकारा पा सकते है। 

बुरी नज़र से बचने के उपाय 

जानिए बुरी नज़र के लक्षण 

  • बुरी नजर के लगने से व्यक्ति को उसके स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का अनुभव होने लगती है। 
  • हर समय व्यक्ति के सिर में दर्दकी शिकायत बानी रहती है। 
  • हर समय मन ही मन घबराहट का अनुभव भी होता है। 
  • आप के घर के लोगों में आपसी कलह और क्लेश भी बढ़ता जाता है। और बीमारियों में धन भी खर्च होने लगता है। 
  • आप के परिवार के बच्चे आपस मे लड़ते झगड़ते ही रहते है। उनमें कभी प्यार नही रह पाता है।  
  • बुरी नजर के लग जाने के कारण व्यक्ति को जीवन के सभी क्षेत्रों में निराशा का सामना करना पड़ता है। 
  • बुरी नजर लग जाने के कारण व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है। और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

व्यापर में बुरी नज़र 

बुरी नज़र से बचने के उपाय – बुरी नज़र का प्रभाव हमारे जीवन में ही नहीं बल्कि हमारे व्यापर में भी इस का असर होता है। जब हमारे व्यापर में किसी की बुरी नज़र लगती है। तो हमे लगातार व्यापर में नुकसान का सामना करना पड़ता है। और हमारे व्यापर की गति धीमी हो जाति है। जैसे की सामान की चोरी हो जाना,माल वाहक वाहन का दुर्घटनाग्रस्त हो जाना,किसी श्रमिक को शारीरिक नुकसान हो जाना या फिर किसी अनन्य कानूनी विवाद का हो जाना इत्यादि प्रकार से हमे हमारे व्यापर में हानि का होना ही व्यापर में लगी बुरी नज़र के कारण ही होता है।  

बुरी नज़र से बचने के उपाय – जब भी हमारे व्यापर में बुरी नज़र का असर होता है। तब हमारा मष्तिष्क का वातावरण ख़राब रहता है। जिसका असर हमारे घर परिवार पर भी पड़ता है। फिर हम घर के सदस्यों से लड़ते झगड़ते रहते है। इससे हमारे घर पर भी बुरा असर पड़ता है। इसीलिए हमे बुरी नज़र से बचने का उपाय करना चाहिए और बुरी नज़र से बचना चाहिए। बुरी नज़र से बचने के कुछ उपाय आपको बताये जा रहे है। इन उपायों को विधिवत करने से निश्चित ही आपको लाभ होगा। 

बुरी नज़र से बचने के उपाय 

बुरी नज़र को दूर करने के उपाय – Buri Nazar Ko Dur Karne Ke Upay 

  • आप एक तांबे के लोटे में पानी और ताजे फूल को लेकर नजर लगे व्यक्ति के सिर पर से 11 बार बाएं से दाई ओर घुमाएं।  इसके बाद उस पानी को किसी भी पेड़ के नीचे या फिर किसी भी गमले में डाल दें। इस उपाय से नजर दोष दूर हो जाता है। 
  • आप शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में जाएँ और हनुमान जी उनके कंधे पर से सिंदूर को लेकर अपने माथे पर लगाएं। ऐसा करने से बुरी नजर का प्रभाव नष्ट  हो जाता है। 
  • आप काले धागे को अपने हाथ में धारण करें ऐसा करने से भी आप बुरी नजर से छुटकारा पा सकते है। 
  • आप हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का नित्य पाठ करें। ऐसा करने से भी नजर दोष से बचा जा सकता है। 
  • यदि आप को बुरी नज़र से बचना है। तो पंचमुखी या हनुमान जी का एक लॉकेट अपने गले धारण करें। 
  • अगर आपके बच्चे को नजर लग गई है। तो उसे नमक, राई के दाने, पीली सरसों, मिर्च, पुरानी झाडू का एक टुकड़ा लेकर उसके ऊपर से आठ बार उतार कर उसे आग में जला दें। यदि जलाने पर मिर्च की धांस नहीं आती है। तो समझ लीजिए कि उसकी नजर उतर गई है। 

बुरी नज़र से बचने के उपाय 

 

 

 

Latet Updates

x