[wpdreams_ajaxsearchlite]
  • Home ›  
  • ओशो की किताबें | Osho Ki Kitabe

ओशो की किताबें | Osho Ki Kitabe

ओशो की किताबें
March 20, 2023

ओशो की किताबें – Osho Ki Kitabe 

 

ओशो की किताबें

 

ओशो की किताबें – ओशो के विचारों के वजह से दुनियाभर में कई क्रांतिकारी परिवर्तन भी हो रहे हैं। आखिर में ऐसा क्या है ओशो के विचारों में कि धर्म एवं समाज के लोग उन्हें आसानी से पचा ही नहीं पा रहे हैं। इसी के चलते अमेरिका की रोनाल्ड रीगन सरकार ने ओशो को जहर देकर मार दिया था। 

ओशो की किताबें – कुछ लोग उनके विचारों को विरोधाभासी विचार के रूप में मानकर उसे खारिज करते हैं। तो कुछ लोगो का ऐसा कहना है कि वे घुमा-फिराकर बुद्ध की बातें करते हैं। बहुत से लोग उन्हें पाश्चात्य एवं पूर्वी संस्कृति और धर्म का मिलन बिंदु भी मानते हैं। ओशो का हिन्दी साहित्य जितना समृद्ध और शुध्द है उससे कहीं ज्यादा तो उनके द्वारा अंग्रेजी में दिए गए प्रवचनों ने ही दुनियाभर में हाहाकार मचा रखा है।

 

तो आइये दोस्तों आज हम जानेंगे ओशो की 10 मुख्य किताबो के बारे में।

 

ओशो की किताबें

1 – कृष्ण स्मृति और गीता दर्शन : ये दो किताबें ओशो के द्वारा कृष्ण के बहुआयामी व्यक्तित्व पर लिखी गई 21 वार्ताओं एवं नवसंन्यास पर दिए गए एक विशेष प्रवचन का बहुत ही खास संकलन है। ‘गीता दर्शन’ नाम से उनकी इस प्रवचनमाला को सुनना और पढ़ना तो ऐसा है की मानो जैसे महाभारत के युद्ध में स्वयं खड़े होकर कृष्ण को सुनना। यही तो वह प्रवचनमाला है। जो इस किताब में लिखी हुई है।

2 – एस धम्मो सनंतनो : भगवान श्री कृष्ण के बाद यदि कोई ईश्वरतुल्य व्यक्ति माना जाता है तो वह बुद्ध है। बुद्ध के पश्च्यात अब किसी और को अवतार लेने की जरूरत नहीं है और किसी को धर्म समझाने की जरूरत भी नहीं है। नए दार्शनिकों के होने का भी कोई महत्व नहीं है। एस धम्मो  सनंतनो बुद्ध के प्रवचन और जीवन पर ओशो को सुनते हुए ऐसा लगता है कि मानो हम जेतवन में आराम से बैठकर स्वयं बुद्ध को ही हम सुन रहे हैं।

3 – महावीर वाणी : ओशो की लिखी इस प्रवचनमाला को सुनना ऐसा है। जैसे किसी घनघोर जंगल के बीच में शांत झील के समीप बैठकर पक्षियों के मधुर एवं मीठे स्वर को शांति से सुनते हुए ज्ञान को प्राप्त हो जाने जैसा अनुभव बहुत आनंद प्राप्त होता है। भगवान महावीर पर ओशो के ये प्रवचन जीवन एवं ब्रह्मांड के छुपे हुए रहस्यों से पर्दा उठाते हैं।

4 – संभोग से समाधि की ओर : यह ओशो की बहुत चर्चित एवं विवादित किताब है जिसमें ओशो ने ‘काम ऊर्जा’ का विस्तार पूर्वक विश्लेषण करके उसे अध्यात्म की यात्रा में सहयोगी के रूप में बताया गया है। साथ ही यह किताब ‘काम’ एवं उससे संबंधित सभी मान्यताओं एवं धारणाओं को एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी देती है।

5 – ध्यान योग, प्रथम और अंतिम मुक्ति : ओशो का एकमात्र संदेश यह है की ध्यान। ध्यान पर उन्होंने जो प्रवचन दिए थे उनमें से ध्यान योग, प्रथम एवं अंतिम मुक्ति नामक प्रवचनमाला में सर्वश्रेष्ठ है।ओशो की किताबें यह ओशो के द्वारा ध्यान पर दिए गए गहन प्रवचनों का एक संकलन है। इसमें ध्यान की अनेको विधियों का उल्लेख किया है। ये ध्यान की विधियां प्रत्येक व्यक्ति की जीवन जीने में सहायता कर सकती हैं। आपके लिए ध्यान की कौन-सी विधि काम की है। इसके लिए आपको इसे पहले पन्ने से लेकर आखिरी पन्ने तक इसे पढ़ना जरूरी है।

6 –  ग्लिम्प्सेज ऑफ गोल्डन चाइल्डहुड : यह किताब प्रत्येक पिता को जरूर पढ़ना चाहिए। इसमें ओशो ने स्वंम के बचपन के दिनों एवं छोटे बच्चो की मानसिकता को बेहद ही सुंदर तरीके से बताया गया है। ओशो की किताबें इस किताब के जरिये उन्होंने अपने बचपन के अतिरिक्त बीच-बीच में धर्म, इतिहास एवं राजनीति की ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसके बारे में कम लोग ही जानते होंगे।

7 – पतंजलि योग सूत्र : पतंजलि योग सूत्र नामक किताब योग के रहस्य को बताता है।हकीकत में धर्म का असली मार्ग यही है। मानव अपने मन से मुक्त होकर मोक्ष तक पहुंचने का यह एक प्रायोगिक एवं वैज्ञानिक मार्ग है। जिसे अपनाकर और उस पर चलकर कोई भी  व्यक्ति मोक्ष के द्वार को खटखटा सकता है। यह किताब बहुत ही अद्भुत है। इसको पढ़ने के पश्च्यात आपके दिमाग से धर्म का नशा तुरंत उतर भी सकता है।

8 – देख कबीरा रोया : स्वर्णिम भारत,भारत एक सनातन यात्रा है एवं भारत एक अनूठी सम्पदा आदि ऐसी कई किताबें हैं जिसमें ओशो ने भारत देश के संदर्भ में अनेको रहस्यों को उल्लेख किया है। ओशो ने भारतीय रहस्यदर्शियों एवं भारत के अतीत एवं भविष्य पर एक लिखित में प्रवचनमाला की शुरुआत की । उन्हीं प्रवचनमालाओं में से कुछ बहुमूल्य प्रवचनों को छांट कर ये किताबें बनीं है । ओशो की किताबें ‘देख कबीरा रोया’ के नाम से यह एक प्रवचनमाला बानी थी। जिसमें सामाजिक एवं राजनीतिक की समस्याओं पर प्रश्न और उत्तर के सहित ओशो के द्वारा दिए गए 22 प्रवचन इसमें संकलित हैं।

9 – मैं मृत्यु सिखाता हूं : इस किताब के द्वारा ओशो यह समझाते हैं कि मनुष्य का जन्म एवं मृत्यु एक ही सिक्के को दो पहलू हैं। जन्म एवं मृत्यु दोनों को मिलाकर ही मनुष्य का पूरा जीवन का निर्माण होता है। जो की अपने जीवन को सही एवं पूरे ढंग से नहीं जी पाते है। ओशो की किताबें वही लोग मृत्यु से घबरा जाते हैं। जबकि सचाई तो यह है कि ओशो मनुष्य को जीवन को पूरे आनंद के साथ जीने की कला को सिखाते हैंऔर जीवन को एक उत्सव की तरह जीना सीखाते है।

10 – विज्ञान भैरव तंत्र : इसी किताब में शिव सूत्र और तंत्र सूत्र की गहरी एवं रहस्यमयी बातों का उल्लोेख किया गया है। जो लोग धर्म के रहस्यों को जानना चाहते है। सिद्धियो को प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें ‘विज्ञान भैरव तंत्र’ और ‘कठोपनिषद’ नामक किताब को अवश्य पढ़ना चाहिए।

ओशो की किताबें

अन्य जानकारी :- 

 

Latet Updates

x