[wpdreams_ajaxsearchlite]
  • Home ›  
  • क्या है हिंदी दिवस और हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है | Hindi Diwas Kyu Manaya Jata Hai

क्या है हिंदी दिवस और हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है | Hindi Diwas Kyu Manaya Jata Hai

हिन्दी दिवस क्यों मनाया जाता है
March 11, 2023

हिन्दी दिवस क्यों मनाया जाता है – Hindi Diwas Kyu Manaya Jata Hai

 

हमारी हिन्दी भाषा के विषय के बारे में आप अवश्य ही जानते होंगे क्यूंकि आप में से अधिकतर लोगों की मातृभाषा हिन्दी ही है। परन्तु क्या आप जानते हैं की हिन्दी दिवस क्यों मनाया जाता है। हिन्दी दिवस केवल भारत देश में ही मनाया जाता है। हिन्दी दिवस हमारी हिन्दी भाषा से जुड़ा हुआ एक दिवस है।

हिन्दी दिवस क्यों मनाया जाता है – जिस दिन हिन्दी भाषा को भारत देश की राजभाषा घोषित किया था तब से आज तक प्रत्येक वर्ष इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिन्दी भाषा भारत देश की मातृभाषा है। हिन्दी दिवस मनाने के बहुत से कारण है। हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हमारी हिन्दी भाषा के लिए  जागरूक करना और इस का प्रचार प्रसार करना है।

हिन्दी दिवस क्यों मनाया जाता है – आज भी बहुत से दफ्तरो में कार्यालय और दुकानों में हिन्दी भाषा का उपयोग पूर्ण रूप से नहीं हो रहा है। हिन्दी दिवस को मनाने का उद्देश्य ये है की लोगों को हिन्दी भाषा के प्रति जागरूक करना है। लोगों को यह समझाने का प्रयास करना है कि हिन्दी भाषा के शत प्रतिशत प्रयोग से सभी कार्य संभव हैं क्योंकि अभी तक बहुत से लोगों ऐसा का मानना है कि हिन्दी भाषा से सभी कार्य पूर्णतया संभव नही हैं।

इसलिए हम ने सोचा की क्यों न आप सभी को ये जानकारी दी जाये की आखिर हिन्दी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है।

 

क्या है हिन्दी दिवस – Kya Hai Hindi Diwas

 

हिन्दी दिवस क्यों मनाया जाता है – 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योकि इस दिन भारत देश में सर्वाधिक उपयोग में ली जाने वाली हिन्दी भाषा को राजभाषा घोषित किया गया था। हिन्दी भाषा को राजभाषा घोषित करने की खबर सुनने के बाद बहुत से लोगों ने इसका विरोध और प्रदर्शन भी किया था। देश में दंगे किये गए परन्तु हिन्दी दिवस वाले दिन आखिर में हिन्दी भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त हो ही गया।

हिन्दी दिवस क्यों मनाया जाता है – हिन्दी दिवस के दिन बहुत से कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हिन्दी भाषा में निबंध, हिन्दी भाषा में कविताएं, वाद-विवाद, हिन्दी गीत आदि तथ्यो पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है। हमारी हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने हेतु हिन्दी भाषा में रचित उत्तम रचनाओं के रचनाकारों को पुरस्कार भी दिया जाता है।

बहुत से ऐसे लोग भी है जो हिन्दी प्रेंमी है फिर भी हिन्दी दिवस का विरोध भी करते हैं। क्योकिं उनकी बुद्धिमता के अनुसार सरकार के द्वारा हिन्दी भाषा को वर्ष में केवल एक बार ही याद किया जाता है। आज के युग में भी अनेको कार्यालयों में बोलचाल में और लिखावट हेतु हिन्दी भाषा का उपयोग नहीं किया जाता है और यदि कही पर होता भी है तो पूर्ण रूप से नहीं होता है।

परन्तु आज भी हमारी मानसिकता में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा नहीं समझा जाता है। कार्यालयों में विद्यालयों में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में यहां तक कि हिन्दी भाषा के कार्यक्रमों में भी हिन्दी भाषा का उपयोग करने की बजाये विदेशी भाषा का उपयोग निरंतर किया जा रहा है।

 

अन्य जानकारी :-

 

 

Latet Updates

x