[wpdreams_ajaxsearchlite]
  • Home ›  
  • जानिये सैफई महोत्सव के बारे में | Saifai Mahotsav

जानिये सैफई महोत्सव के बारे में | Saifai Mahotsav

सैफई महोत्सव
March 25, 2023

सैफई महोत्सव

 

आइये दोस्तों आज हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश के इटावा में लगने वाले सैफई महोत्सव के बारे में। इस सैफई महोत्सव संस्थापक और सपा (समाज वादी पार्टी) संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव जी के भतीजे एवं पूर्व सांसद श्री तेज प्रताप सिंह जी यादव के पिता श्री रणवीर सिंह जी यादव की 19वीं पुण्यतिथि पर सैफई शोक में डूबा रहा। रणवीर सिंह जी यादव की याद में उन्ही के समाधि स्थल पर आयोजित किये जाने वाले इस सैफई महोत्सव में परंपरागत रूप से शांति यज्ञ में हजारों लोगों ने यज्ञ में आहुति डाली एवं उनके चित्र (तस्वीर) पर पुष्पांजलि अर्पित भी की। श्री रणवीर सिंह ने 19 वर्ष पूर्व केवल मात्र 36 वर्ष की आयु में ही इस संसार से विदाई ले ली थी। उस समय पर वह ब्लाक प्रमुख के पद पर थे। इससे पहले उन्होंने ही सैफई महोत्सव के आयोजन की नींव डाली थी। बहुत बड़ी संख्या में लोग सुबह ही सैफई पहुंच गए थे

 

कुश्ती का आयोजन 

 

इस सैफई महोत्सव में प्रत्येक वर्ष कुश्ती के खेल का आयोजन भी किया जाता है। इस कुश्ती के आयोजन में वही के स्थानीय लोग एवं अनन्य राज्य के लोग भी इस महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पहुंचते है। और अपनी कुश्ती की कला का प्रदर्शन करते है। इनके होसलाअफजाहि करने के लिए इन्हे मंच पर सम्मानित भी किया जाता है। 

 

बॉडी बिल्डर क्या कहते है 

 

इंटरनेशनल कुश्ती के प्लेयर विक्रम यादव ने बताया कि वह भारत देश के लिए तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। सैफई महोत्सव में वह एक्सपोजिंग के लिए यहा आए हैं। सीएम ने इनका बड़ा सम्मान भी किया। साथ ही सरकार द्वारा हमारे हित में कुछ करने का आश्वासन भी दिया। वह यह भी चाहते है कि इन्हे अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी नगद पुरस्कार भी मिले। ऐसा करने से आर्थिक दृष्टि से भी इन्हे मजबूती मिलेगी। 

 

निकले वैकेंसी बॉडी बिल्डिंग स्पोर्ट्स में भी 

 

सचिन यादव बॉडी बिल्डर है उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि जिस प्रकार से अनन्य खेलों नौकरी की वैकेंसी निकली जाती है। ठीक उसी प्रकार से बॉडी बिल्डिंग में भी वैकेंसी निकली जाए। इसमें अभी तक  न तो कोई कोटा है। और न ही कोई नौकरी मिलती है। प्रतियोगिता के दौरान भी नगद राशि बहुत कम मिलती है।यदि इसमें कुछ परिवर्तक किया जाए तो बॉडी बिल्डर को भी लाभ मिलेगा और बड़ी बिल्डिंग के क्षेत्र में लोगो की रूचि भी बढ़ेगी। एक अन्य बॉडी बिल्डर प्रदीप मधोक का ऐसा कहना है कि बॉडी बिल्डिंग के लिए सरकार के द्वारा कोई बजट भी हमे नहीं मिलता है। इस कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ी अपने-अपने खर्च से ही आ पाते हैं। हालांकि, सीएम ने नए साल में कुश्ती की प्रतियोगिताएं कराने का भी भरोसा दिया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बॉडी बिल्डर को इसका लभ्य भी मिलेगा।

 

अन्य जानकारी :-

 

Latet Updates

x