[wpdreams_ajaxsearchlite]
  • Home ›  
  • श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला लिरिक्स हिंदी में | Shyam Teri Kripa Ka Sahara Lyrics

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला लिरिक्स हिंदी में | Shyam Teri Kripa Ka Sahara Lyrics

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला लिरिक्स
February 8, 2023

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला लिरिक्स – Shyam Teri Kripa Ka Sahara Lyrics

       

यहाँ नीचे श्री खाटू श्याम जी के सबसे प्यारे व सबसे लोकप्रिय भजन श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला लिरिक्स हिंदी में दिए जा रहे है। अर्थात खाटू श्याम जी सभी के प्रिय है, उनके भजन के लिरिक्स अधिक मनभावन है जो की नीचे वर्णित है। 

 

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला लिरिक्स हिंदी में

 

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला,

मेरे परिवार को है गुजारा मिला,

काले बादल दुखों के है घिरते नहीं,

मेरी नैया को उसका किनारा मिला,

श्याम तेरी किरपा का सहारा मिला।

 

तेरे रहते कोई बाल बांका करे,

तेरे प्रेमी को डर ये रहता नहीं,

मुश्किलें आने से पहले टल जाती है,

एक कतरा भी आंसू का बहता नहीं,

इस ज़माने को मैं कहती हूँ गर्व से,

रहनुमा मुझको प्राणों से प्यारा मिला,

श्याम तेरी किरपा का सहारा मिला।

 

तुम मिले तो कमी क्या मुझे सांवरे,

एक मुर्दे को है ज़िन्दगी मिल गई,

ये तो किस्मत मेरी तू मेरा हो गया,

श्याम तेरी मुझे बंदगी मिल गई,

तेरे दीदार से दिल तो गुलज़ार है,

हर घड़ी सर पे साया तुम्हारा मिला,

श्याम तेरी किरपा का सहारा मिला।

 

प्रेम का तार टूटे नहीं सांवरे,

हाथ हाथों से छूटे नहीं सांवरे,

करना इतनी दया दासी पर सांवरे,

प्रीत गागर ये फूटे नहीं सांवरे,

तेरा रहमो करम तेरे चोखानी को,

हर कदम पे ख़ुशी का नजारा मिला,

श्याम तेरी किरपा का सहारा मिला।

 

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला,

मेरे परिवार को है गुजारा मिला,

काले बादल दुखों के है घिरते नहीं,

मेरी नैया को उसका किनारा मिला,

श्याम तेरी किरपा का सहारा मिला।

 

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला लिरिक्स वीडियो

 

 

खाटू वाले श्याम भजन से सबंधित अन्य भजन भी निचे दिए गए हैं जो की आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.

Latet Updates

x