[wpdreams_ajaxsearchlite]
  • Home ›  
  • होलिका दहन पूजन विधि और सामग्री | Holika Dahan Pujan Vidhi

होलिका दहन पूजन विधि और सामग्री | Holika Dahan Pujan Vidhi

होलिका दहन पूजन विधि
February 7, 2023

होलिका दहन पूजन विधि – Holika Dahan Pujan Vidhi         

 

  1. सर्वप्रथम होलिका दहन पूजन के लिए पूर्व या उत्तर दिशा की ओर अपना मुख(मुँह) करके बैठें।

  2. अब अपने इर्द -गिर्द (आस-पाश) जल की बूंदें छिड़कें।

  3.  गोबर से होलिका और प्रहलाद की मूर्त बनाएं।

  4. थाली में रोली, कच्चा सूत, चावल, फूल, साबुत हल्दी, पताशे, फल और एक कलश जल रखें।

  5. नरसिंह भगवान जी का स्मरण करते हुए मूर्त पर रोली, मौली, चावल, पताशे और फूल को अर्पित करें।

  6. उसक पश्चात सभी सामान को लेकर होलिका दहन वाले स्थान पर ले जाएं।

  7. अग्नि जलाने से पूर्व अपना नाम, पिता का नाम व गोत्र का नाम लेते हुए अक्षत (चावल) उठाएं और भगवान श्री गणेशजी का स्मरण कर होलिका पर चावल अर्पित करें।

  8.  इसके पश्चात प्रहलाद का नाम लीजिए और फूल चढ़ाएं।

  9.  भगवान नरसिंह जी का नाम लेते हुए पांच अनाज को अर्पित करे।

  10. अब दोनों हाथो को जोड़कर अक्षत(चावल) हल्दी और फूल चढ़ाइएं।

  11. कच्चे सूत को हाथ में लेकर होलिका पर लपेटते हुए परिक्रमा(घूमे) कीजिए ।

  12. आखिर में गुलाल डालकर चांदी या तांबे के कलश से पानी चढ़ाएं।

  13.  होलिका दहन के दौरान उपस्थित सभी लोगो को रोली का तिलक(टीका) लगाएं और शुभ शुभकामनाएं दीजिये।

 

होली पूजन सामग्री सूची – Holi Pujan Samagri

 

  • प्रहलाद की मूर्ति, 
  • गोबर से बनी हुई होलिका,
  • 5 या 7 प्रकार के अनाज (जैसे  गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर) 
  • 1 माला, और अन्य 4 मालाएं (अलग से)
  • रोली, 
  • फूल, 
  • कच्चा सूत, 
  • साबुत हल्दी, 
  • मूंग, 
  • पताशे, 
  • गुलाल, 
  • ताजा कवान, 
  • मिठाइयां,
  • फल,
  • गोबर से बनी ढाल
  • बड़ी-फुलौरी,
  • एक कलश पानी।  

 

अन्य जानकारी :-

Latet Updates

x