Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the astrocare domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\astroupdate.com\httpdocs\wp-includes\functions.php on line 6114
हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है और इसका इतिहास | Hindi Diwas
Loading...
Mon - Sun - 24 Hourse Available
info@astroupdate.com
हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है और इसका इतिहास | Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai
March 11, 2023

हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है और इसका इतिहास | Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai

हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है – Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai

 

हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है – हमारा भारत देश कई राज भाषाओं एवं लिपियों से पूर्ण समृद्ध देश है। यहां पर अनेक प्रकार की भाषाएं भी बोली जाती हैं। भारत देश के आधे से ज्यादा हिस्से को हिन्दी भाषा ही जोड़ कर रखती है। भले ही अंग्रेजी भाषा का प्रचलन बढ़ गया हो परन्तु हिन्दी भाषा अधिकतर भारतीयों की मातृभाषा बानी हुई है। हालांकि भारत में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा अभी तक नहीं मिला है। परन्तु राजभाषा के तौर पर हिन्दी भाषा की खास पहचान बानी हुई है। भारत देश के साथ ही विदेशों में बसे हुए भारतीयों को भी हमारी हिन्दी भाषा ही एकजुट करके रखती है।

हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है – हिन्दी भाषा हिंदुस्तान की एक अलग ही पहचान है।और गौरव भी है। हिन्दी भाषा को लेकर दुनिया भर के तमाम देशों में बसे हुए भारतीयों को एक सूत्र में बंधे रखने के लिए विश्व हिन्दी दिवस का पर्व मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी के दिन मनाया जाता है। वहीं भारत देश में हिन्दी दिवस 14 सितंबर के दिन मनाया जाता है। दो भिन्न-भिन्न तारीखों पर हिन्दी दिवस मनाने की क्या वजह है। विश्व हिन्दी दिवस एवं राष्ट्रीय हिन्दी दिवस में क्या अंतर है। 

 

10 जनवरी और 14 सितम्बर के हिन्दी दिवस में अंतर 

 

हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है – अधिकतर लोग इस असमंजस में रहते हैं कि हिन्दी दिवस मनाने की सही तारीख कोनसी है। दरअसल हम 10 जनवरी के दिन विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाते हैं। और 14 सितंबर को हम राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के रूप में मानते हैं। इन दोनों का उद्देश्य हिन्दी भाषा का परचा प्रसार करना है। परन्तु दोनों में एक बड़ा अंतर इसे भौगोलिक स्तर पर इस दिवस को मनाने का है। इन दोनों की स्थापना दिवस को लेकर भी कुछ अंतर है। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस को भारत देश में हिन्दी को आधिकारिक दर्जा प्राप्त होने की खुशी में मनाते हैं। वहीं विश्व हिन्दी दिवस को दुनिया में हिन्दी को भी वही दर्जा मिलने की ख़ुशी में मनाया जाता है।

विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी का इतिहास – Vishwa Hindi Diwas

 

हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है – प्रथम हिन्दी दिवस 10 जनवरी सन्न 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। यह हिन्दी दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर का था। जिसमें कुल 30 देशों के 122 प्रतिनिधि इस हिन्दी दिवस के सम्मलेन में शामिल हुए थे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार करना था। तभी से विश्व हिन्दी दिवस इसी तारीख को यानी 10 जनवरी से लगातार मनाया जाने लगा। 

 

 हिन्दी दिवस का 14 सितंबर के इतिहास – Hindi Diwas Ka Itihas

 

हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है – भारत देश में हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को ही मनाया जाता है। दिन को मनाने की शुरुआत हमारे देश की आजादी के तुरंत बाद हो गई थी । 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हुई हिन्दी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। तत्कालीन देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने संसद में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप मे मनाने की घोषणा की। आधिकारिक तौर पर प्रथम राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। 

अन्य जानकारी :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *