astrocare
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\astroupdate.com\httpdocs\wp-includes\functions.php on line 6114बांके बिहारी आरती – बांके बिहारी का मंदिर उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित है। बांके बिहारी मंदिर भारत के प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिर में से एक है। बांके बिहारी, श्री कृष्ण जी का ही एक रूप है। कहा जाता है की बांके बिहारी आरती जिस घर में प्रतिदिन की जाती है उस घर में सुख शांति बनी रहती है। बांके के अर्थ है तीन कोणो का मुड़ा हुआ , जो की श्री कृष्ण जी बांसुरी बजाते हुए की एक अद्भुत छवि है। भगवान बांके बिहारी की मात्र एक छोटी सी झलक पाने और अपनी मनोकामनओं की पूर्ण करवाने के लिए हर दिन हज़ारो की संख्या में देश-विदेश से उनके भक्त आते हैं।
बांके बिहारी आरती – ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति बांके बिहारी के दर्शन या पूजा करता है, उसका जीवन सफल हो जाता है अतः उसके सभी परेशानी और संकट दूर हो जाते है। शास्त्रों में वृंदावन की भूमि को देव भूमि भी कहा गया है। वृंदावन के भूमि की मिट्टी को माथे पर लगाने मात्र से ही भक्तों का जीवन शान्ति ,सफल और सुखमय से गुजरता है। यहां के कण-कण में राधा-कृष्ण के प्रेम की ध्वनि सुनाई देती है।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं ।
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं ।
॥ श्री बांके बिहारी…॥
मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे,
प्यारी बंसी मेरो मन मोहे ।
देख छवि बलिहारी मैं जाऊं ।
॥ श्री बांके बिहारी…॥
चरणों से निकली गंगा प्यारी,
जिसने सारी दुनिया तारी ।
मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं ।
॥ श्री बांके बिहारी…॥
दास अनाथ के नाथ आप हो,
दुःख सुख जीवन प्यारे साथ आप हो ।
हरी चरणों में शीश झुकाऊं ।
॥ श्री बांके बिहारी…॥
श्री हरीदास के प्यारे तुम हो।
मेरे मोहन जीवन धन हो।
देख युगल छवि बलि बलि जाऊं।
॥ श्री बांके बिहारी…॥
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं।
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं।
Shri Banke Bihari Teri Aarti Gau।
Kunj Bihari Teri Aarti Gau।
Shri Shyamsundar Teri Aarti Gau।
Shri Banke Bihari Teri Aarti Gau॥
Mor Mukut Prabhu Shish Pe Sohe।
Pyari Banshi Mero Man Mohe।
Dekhi Chhavi Balihari Jau।
Shri Banke Bihari Teri Aarti Gau॥
Charano Se Nikali Ganga Pyari।
Jisane Saari Dunia Taari।
Mai Un Charano Ke Darshan Pau।
Shri Banke Bihari Teri Aarti Gau॥
Daas Anath Ke Nath Aap Ho।
Dukh Sukh Jeevan Pyare Saath Ho।
Hari Charano Me Shish Navau।
Shri Banke Bihari Teri Aarti Gau॥
Shri Hari Daas Ke Pyare Tum Ho।
Mere Mohan Jeevan Dhan Ho।
Dekhi Yugal Chhavi Bali-Bali Jau।
Shri Banke Bihari Teri Aarti Gau॥
Aarti Gau Pyare Tumako Rijhau।
He Giridhar Teri Aarti Gau।
Shri Shyamsundar Teri Aarti Gau।
आपका इस ब्लॉग पर स्वागत है इसी प्रकार की अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहिये और शेयर भी करिये, हमारा उद्देश्य आपको प्रतिदिन कुछ नया सिखाने का और सभी प्रकार जी जानकारी प्रदान करने का रहता है।
अन्य जानकारी :-