[wpdreams_ajaxsearchlite]
  • Home ›  
  • प्रमोशन पाने के उपाय | Pramosion Paane Ke Upay

प्रमोशन पाने के उपाय | Pramosion Paane Ke Upay

प्रमोशन पाने के उपाय
January 6, 2023

प्रमोशन पाने के उपाय – Pramosion Paane Ke Upay

प्रमोशन पाने के उपाय

प्रमोशन पाने के उपाय – आज के युग में हर कामकाजी पेशेवर व्यक्ति अपने करियर में वृद्धि चाहता है और  अच्छी नौकरी और उन्नति का सपना भी देखता है।  हालांकि हर कोई व्यक्ति ये सब हासिल करने में सक्षम नहीं हो पाता है। अधिकतर कामकाजी लोगों को यही समस्या रहती है। कि उन्हें अपने कार्यस्थल पर अपनी योग्यता के अनुसार वेतन या वृद्धि नहीं मिल पा रही है। वे हर समय उस नौकरी की तलाश में रहते हैं। जिसके लिए वो लंबे समय से कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। लेकिन फिर भी परिणाम सकारात्मक नहीं मिल रहा है। तो फिर हम ज्योतिष के ये उपाय भी कर सकते हैं।  ये प्रमोशन और वेतन में वृद्धि की प्राप्त करने में हमारी मदद कर सकते हैं। परन्तु हमे हमारी ज्योतिष में श्रद्धा और विश्वाश करने होगा। तो आइये आज हम जानेंगे कुछ ज्योतिषीय उपायों के बारे में। 

प्रमोशन पाने के उपाय 

केसर का तिलक करें 

प्रमोशन पाने के उपाय – हमे स्नानं करने के तुरंत बाद नाभि और माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए।  ये काम करना बहुत ही शुभ माना जाता है।  केसर का तिलक हमे बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप यदि चाहे तो केसर के कुछ धागों और पानी का इस्तेमाल करके भी तिलक अपने घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। आप इसे एक बॉक्स में स्टोर कर के भी रख सकते हैं। और हर रोज उस तिलक को लगा सकते हैं। 

पूर्व दिशा की ओर मुख करके काम करें।

 इन दिनों ज्यादातर नौकरी वाले लोग घर से काम कर रहे हैं। और अगर आप भी इनमें से एक हैं। तो ऑफिस का काम करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व दिशा की ओर ही हो।  ये न केवल काम पर आपकी प्रोडक्टिविटी में सुधार करेगा बल्कि आपको अपने करियर की ओर तरक्की करने में भी आपकी मदद बभी करेगा। 

पक्षियों को खिलाएं मिश्रित अनाज 

 ये एक और ऐसा ज्योतिष उपाय है। जो आपको कार्यस्थल में आपको तरक्की  प्राप्त करने में भी मदद कर सकता है।  प्रमोशन पाने के उपाय – सबसे पहले आप एक बॉक्स ले उसमे सभी प्रकार के सभी 7 अनाज जैसे की – चावल, गेहूं, ज्वार, मक्का,बाजरा और दालें मिलाएं। और उसे अच्छी तरह से मिलाकर इसे प्रतिदिन पक्षियों को खिलाएं। ऐसा करने से भी नौकरी और व्यापर में तरक्की होने की संभावना बन जाती है। 

अपने कार्यस्थल पर भगवान की एक मूर्ति को स्थापित करें

 आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी भगवान की एक छोटी मूर्ति को रखें।  जिस पर आप अटूट विश्वास करते हैं। फिर आप अपना काम शुरू करने से पहले एक अच्छे और सकारात्मक दिन के लिए भगववान से प्रार्थना करें। 

अपने कार्यस्थल पर हरे रंग के कपड़े का प्रयोग करें

अपने करियर की ग्रोथ के लिए हरा रंग को शुभ माना जाता है। आप अपने कार्यस्थल पर हरे रंग के कपड़े का उपयोग कर सकते हैं। इस हरे कपड़े पर अपना लैपटॉप और अपने काम से जुड़े अन्य दस्तावेज को रखें।  कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह से लाभ होगा। 

गाय को चारा खिलाएं

 हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को अपने पेशेवर जीवन में कोई रुकावटें आ रही हैं। तो इसका कारण आपकी कुंडली में सूर्य या शनि का दुष्प्रभाव भी हो सकता है। इस प्रकार की बाधाओं को रोकने के लिए आपको गायों को हरा चारा खिलाना चाहिए। आप गाय को गुड़, चना,दाल, या उबले चावल, भी खिला सकते हैं। 

पीपल के वृक्ष की पूजा करें

 ऐसा भी माना जाता है। कि यदि पीपल के पेड़ की पूजा करें तो आपको व्यावसायिक या नौकरी में तरक्की में मदद मिलती है। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। और अपने करियर में तरक्की होने की कामना करें।  शनिवार के दिन आप पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक भी जलाएं और पीपल के वृक्ष के तीन परिक्रमाएं भबि जरूर लगाएं। 

गायत्री मंत्र जाप करें 

प्रमोशन पाने के उपाय – हमारे हिन्दू धर्म में गायत्री मंत्र को सबसे पूजनीय मंत्रों में से एक माना जाता है।  और इसे  सर्व शक्तिशाली वैदिक मंत्रों में से एक भी माना जाता है।  गायत्री मंत्र का रोज नित्य 31 बार जाप करना करियर में तरक्की में लाभकारी माना जाता है।  सुनिश्चित करें कि इस मंत्र का जाप करते समय आप मन्न से शांत रहें। 

प्रमोशन पाने के उपाय 

 

Latet Updates

x