[wpdreams_ajaxsearchlite]
  • Home ›  
  • धन प्राप्ति के उपाय | Dhan Prapti Ke Upay 

धन प्राप्ति के उपाय | Dhan Prapti Ke Upay 

धन प्राप्ति के उपाय
January 5, 2023

 

धन प्राप्ति के उपाय – Dhan Prapti Ke Upay 

धन प्राप्ति के उपाय – तंत्र शास्त्र में बताए गए टोटकों को करने से ना सिर्फ धन से जुड़ी समस्या खत्म होती है। बल्कि परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है।आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ उपाय लेकर आए हैं। जो धन वृद्धि के लिए बहुत ही असरदार माने जाते हैं। 

धन प्राप्ति के टोटके – Dhan Prapti Ke Totke

धन प्राप्ति के उपाय – अगर आपके जीवन में प्रगति नहीं हो पा रही है। बनते बनते काम बिगड़ जाते हैं या फिर इनकम नहीं बढ़ रही है। तो ज्योतिष शास्त्र के तंत्र शास्त्र में इसके लिए कुछ टोटके बताए गए हैं।  इन्हें आजमाने से आपको बहुत लाभ मिल सकता है।  हालांकि, ज्यादातर घरों में धन वृद्धि के लिए कई तरह के उपाय अपनाए जाते हैं। लेकिन सम्पूर्ण जानकारी  के अभाव में उसका लाभ नहीं मिल पाता है। 

तंत्र शास्त्र में बताए गए टोटकों को करने से ना सिर्फ धन से जुड़ी समस्या खत्म होती है। बल्कि परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ उपाय लेकर आए हैं। जो धन वृद्धि के लिए बहुत ही असरदार माने जाते हैं। 

इस टोटके को करने से जल्द होगी पूरी इच्छा – Is Totke Ko Karne Se Jald Hogi Puri Ichha 

धन प्राप्ति के उपाय – हमारे तंत्र शास्त्र के अनुसार, दालचीनी के पाउडर लेकर उस पर से सात बार अगरबत्ती को एंटी क्लॉक वाइज घूमाकर धन की वृद्धि की कामना करें। और फिर उसे अपने पर्स घर की तिजोरी में या जहां पर आप पैसा रखते हैं। वहां उसे छिड़क लें।  बचे हुए पाउडर को अपने घर में बनेहुए  मंदिर में रख दें। हर दूसरे-तीसरे दिन इसी क्रिया को दोहराते रहे जल्द ही आपकी मनो इच्छा पूर्ण होजाएगी । 

इस टोटके से होती है मां लक्ष्मी प्रसन्न – Is Totke Se Hoti Hai Maa Laxmi Prasann 

धन प्राप्ति के उपाय – शुक्रवार को माँ लक्ष्मी जी के मंदिर में झाड़ू दान कर दें। और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। और आप पर अपनी कृपादृष्टि भी बनाए रखती हैं। इसके बाद अशोक की जड़ को गंगाजल से पवित्र कर इसे धन रखने वाले स्थान पर रख दें।  इससे आपके आर्थिक हालात सुधरेंगे 

किसी भी तरह की अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए सुबह जागने पर सबसे पहले अपने सीधे पैर को ही जमीन पर रखें। फिर स्नानं करके श्याम तुलसी के पौधे पर दूध मिश्रित जल को अरेपिक करें। और अपना मनोकामना कहें। शाम को सरसों के तेल में साबुत लौंग रखकर किसी निर्जन स्थान पर रख कर जला दें।  इससे आपके ईष्ट देव प्रसन्न होंगे। 

सरसों के तेल का जलाएं दीपक  – Sarso Ke Tel Ka Jalayen Deepak 

धन प्राप्ति के उपाय – अपने घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। और फिर सुबह बुझे हुए दीपक के शेष तेल को पीपल के वृक्ष पर अर्पित कर दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं। कृष्ण पक्ष के पहले शनिवार से लेकर 7 शनिवार तक यह क्रिया लगातार दोहराएं। इसके अलावा पीले कपड़े में कस्तूरी बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान में रखें। ऐसा करने से धन का आगमन होता है। 

धन आगमन में लाभकारी है यह टोटका – Dhan Aagman Me Labhkari Hai Yah Totka 

धन प्राप्ति के उपाय – एक मिट्टी का बर्तन लें और इसमें साबुत धनिया और 21 रुपये के सिक्के डालकर इस पर मिट्टी डाल दें।  मिट्टी और धनिया को हल्के हाथ से मिक्स कर दें। इस पर थोड़ा सा पानी डाल दें। शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार या गुरुवार को ऐसा करें।  अब इस बर्तन को उत्तर दिशा में रख दें और प्रतिदिन पानी देते रहे।  जब इसमें धनिया उग आए तो उसे उपयोग में ले लें और सिक्कों को लाल कपड़े में बांधकर घर या कार्यलय में लटका दें।  यह टोटका आपके लिए काफी लाभकारी सिद्द होगा। 

यह टोटका दिलाएगा कर्ज से मुक्ति – Yah Totka Dilayega Karj Se Mukti 

धन प्राप्ति के उपाय – अपनी आर्थिक समृद्धि के लिए 6 शनिवार तक शमशान से जल लाकर पीपल के वृक्ष पर अर्पित कर दें।  ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। ध्यान रहे कि जब आप पानी ला रहे हों तो पीछे मुडकर न देखें।  इसके अलावा अमावस्या के दिन अशक्त व्यक्ति को भोजन कराएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत और सुदृढ़ होगी। 

 

 

 

 

 

 

 

Latet Updates

x